jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Karwa Chauth 2023: इस साल करवा चौथ के दिन 100 साल के बाद एक महासंयोग बन रहा है : ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री

सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी चंद्रमा की पूजा, जानें मुहूर्त, अर्घ्य समय और पारण –

करवा चौथ व्रत कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि को है. इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री से जानते हैं कि करवा चौथ कब है? पूजा मुहूर्त, चंद्र अर्घ्य समय और पारण कब होगा? करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। उस दिन कार्तिक संकष्टी चतुर्थी होती है, जिसे वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी कहते हैं. करवा चौथ के दिन सुहागन महिलाएं और विवाह योग्य युवतियां अपने जीवनसाथी की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस व्रत में चंद्रमा की पूजा करना और अर्घ्य देना जरूरी है. इसके बिना करवा चौथ का व्रत पूरा नहीं होता है। ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री से जानते हैं कि करवा चौथ कब है? पूजा मुहूर्त, चंद्र अर्घ्य समय और पारण कब होगा? इस बार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर दिन मंगलवार को रात 09 बजकर 30 मिनट से प्रारंभ हो रही है। य​ह तिथि 01 नवंबर बुधवार को रात 09 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगी।उदयातिथि और चतुर्थी के चंद्रोदय के आधार पर करवा चौथ व्रत 1 नवंबर बुधवार को रखा जाएगा. इस दिन व्रती को 13 घंटे 42 मिनट तक निर्जला व्रत रखना होगा। व्रत सुबह 06 बजकर 33 मिनट से रात 08 बजकर 15 मिनट तक होगा।

इस साल करवा चौथ के दिन 100 साल के बाद एक महासंयोग बन रहा है।दरअसल, 100 साल के बाद मंगल और बुध एक साथ विराजमान होंगे, उसकी वजह से बुध आदित्य योग बन रहा है, जो बहुत ही शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं करवा चौथ के दिन शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. यह योग सुबह 7:34 से लेकर सुबह 9:13 तक रहेगा।

- Install Android App -

करवा चौथ की महिमा हिंदू धर्म में बहुत मानी जाती है। ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री के अनुसार यह व्रत सबसे पहले शक्ति स्वरूपा देवी पार्वती ने भगवान भोलेनाथ के लिए रखा था। इसके अलावा कहा जाता है कि द्रौपदी ने भी पांडवों को संकट से मुक्ति दिलाने के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। करवा चौथ का व्रत विवाह के 16 या 17 सालों तक करना अनिवार्य होता है।करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को किया जाता है. मान्यता है कि, जो कोई भी सुहागिन स्त्री इस व्रत को करती है, उनके पति की उम्र लंबी होती है। उनका गृहस्थ जीवन अच्छा रहता है. साथ ही उनके पति की सेहत भी अच्छी रहती है. इसके अलावा कुंवारी कन्याएं भी करवा चौथ के व्रत को कर सकती हैं. जिससे उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति हो सकती है। ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री जी से जानें उपाय आपसी प्रेम और विश्वास को बढ़ाने या बरकरार रखने के लिए एक रेशमी कपड़े में पचास ग्राम पीली सरसों और 2 गोमती चक्र डालें। इसमें एक छोटे से सफेद कागज पर अपने हस्बेंड का नाम लिख दें. दूसरे कागज पर अपना लिखें‌। कपड़े में ये कागज को भी रखकर अच्छी तरह से बांध दें। इसे वहां रख दें, जहां किसी की भी नजर पूरे साल ना पड़े. इस पोटली को अगले साल करवा चौथ पर ही खोलें. ऐसा करने से आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा विश्वास बढ़ेगा आपसी प्रेम बढ़ेगा।

करवा चौथ के दिन अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई किसी भी समस्या को दूर करने के लिए गाय को 5 केले, बेसन के 5 लड्डू और 5 पेड़े खिलाएं. अपनी समस्या को दूर करने के लिए गाय की पीठ सहलाएं और प्रार्थना करें. इससे आपके वैवाहिक जीवन में मौजूद कोई भी परेशानी कम हो जाएगी. आपसी प्रेम और विश्वास भी बढ़ेगा
इस दिन गणेश भगवान की पूजा करने के साथ ही सिद्धिविनायक के मंत्र जापें. इससे आपकी जिंदगी में खुशियां भर जाएंगी. शादीशुदा जीवन मजबूत बना रहेगा।

ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री
09594318403/9820819501