jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

Khandwa : जैन धर्म के महान पर्यूषण पर्व के समापन अवसर पर गुरुवार को निकलेगी जिनवाणी की शोभायात्रा

  • सभी के कल्याण के लिए अनंतनाथ भगवान का आज होगा अभिषेक शांति धारा, 30 सितंबर को क्षमा वाणी पर्व पर निकलेगी रथ यात्रा

- Install Android App -

खंडवा : जैन धर्म में 10 दिन चलने वाले पर्यूषण को महान पर्व के रूप में माना गया है, पर्व के दौरान 10 दिनों तक 10 धर्म की पूजा अर्चना की जाती है खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में उत्साह के साथ यह पर्व सामाजिक बंधुओं द्वारा उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, प्रतिदिन नित्य पूजन के साथ भगवान का अभिषेक शांति धारा 10 लक्षण मंडल विधान की पूजा जबलपुर से पधारे विद्वान पंडित विनोद जी एवं खंडवा के महेश जैन द्वारा प्रतिदिन 10 धर्म पर प्रवचन दिए गए ,अपनी क्षमता के अनुसार तपस्वियों ने एकासना , एक दिन, 3 ,5 और 10 उपवास की पर्व के दौरान तपस्या भी की, समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि वर्षों की परंपरा अनुसार पर्यूषण पर्व के समापन के अवसर पर अनंत चतुर्दशी के दिन दोपहर 3:00 बजे सराफा जैन मंदिर से जिनवाणी की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी ,जो सराफा मंदिर से हरीगंज, मोघट रोड स्थित आदिनाथ जैन मंदिर, शिवाजी चौक, मेडिकल चौराहा, जलेबी चौक, बजरंग चौक, धासपुरा महावीर दिगंबर जैन मंदिर, विट्ठल मंदिर, घंटाघर, सराफा होते हुए जैन धर्मशाला पहुंचेगी जहां जबलपुर से पधारे पंडित विनोदजी के प्रवचन होंगे ,एवं भगवान अनंतनाथ का विश्व मे शांति एवं सभी के कल्याण के लिए अभिषेक व शांति धारा की जाएगी, 30 सितंबर को प्रातः 8:00 बजे क्षमा वाणी महोत्सव पर्व पर सराफा जैन मंदिर से रथ यात्रा निकाली जाएगी, एव सामूहिक क्षमा वाणी के पश्चात उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान भी किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, ख्याली लाल सेठी, विजय सेठी ने सभी सामाजिक बंधुओ से आयोजित धार्मिक महोत्सव में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का अनुरोध किया है।

सुनील जैन