jhankar
ब्रेकिंग
देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: कई जिलों में बदला मौसम, कहीं बादल तो कहीं बारिश के आसार हरदा जिले को मिला नया पुलिस कप्तान, शशांक का भोपाल पुलिस मुख्यालय तबादला टिमरनी के पूर्व CMO की 5 साल तक 10% पेंशन रोकी, खरगोन के दो इंजीनियरों की वेतनवृद्धि पर कार्रवाई, का... भोपाल: करवाचौथ के श्रृंगार के लिए पार्लर जाने की बात पर विवाद, महिला ने की आत्महत्या

Khandwa News: महापौर श्री मति अमृता यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ

Khandwa : आज शहर के कुएं, बावड़ी एवं तालाबों आदि जल स्रोतों की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार के लिए “जल गंगा संवर्धन अभियान” जिसका पहले नाम नमामि गंगे था , सूरजकुंड से प्रारंभ किया गया। सर्वप्रथम माननीय महापौर श्री मति अमृता अमर यादव ने सूरजकुंड स्थित शिव मंदिर में माल्यार्पण एवं पूजन किया उसके बाद सूरजकुंड स्थित बावड़ी के आसपास जमा कचरे को साफ करने के लिए निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे , उपायुक्त श्री एस आर सिटोले, उपायुक्त श्री ज़ाकिर जाफरी एवं उपायुक्त श्री प्रदीप जैन एवं अन्य निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ श्रमदान किया।
15 जून तक उक्त बावड़ी से गादी निकल कर पानी को स्वच्छ बनाया जायेगा ,एवं एवं आसपास जमा कचरे को साफ करके बावड़ी में पेंट किया जाएगा जिसका शुभारंभ आज से प्रारंभ हो गया है।

- Install Android App -

सूरजकुंड स्थित बावड़ी के उन्नयन एवं जीर्धोधार कार्यक्रम में विधायक श्री मति कंचन तनवे ने भी श्रमदान किया एवं क्षेत्रवासियों एवं निगम के सभी अधिकारी – कर्मचारियों को गंगा जल संवर्धन अभियान के शुभारंभ के लिए शुभकामनाएं दी।
उक्त कार्यक्रम में विधायक श्री मति तनवे,महापौर श्री मति यादव, आयुक्त एवं उपायुक्त के अतिरिक्त , स यंत्री श्री एस के पांडे, स विधि अधिकारी श्री राकेश ललित, स जनसंपर्क अधिकारी श्री गौरव खरे, जोन प्रभारी श्री भुवन श्रीमाली एवं श्री मनोज समेत अन्य निगम कर्मी उपस्थित हुए।