jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

खंडवा: सरकारी नियमों की अनदेखी कर काटी जा रही कॉलोनी ! पंचायत को नही है जानकारी

खंडवा । खंडवा में रियल स्टेट सेक्टर में जबरदस्त बुम आया हुआ है जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र भी अछूते नहीं है। कॉलोनाइज़र द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ओने- पोने दाम पर जमीन खरीद कर कॉलोनीयों का निर्माण किया जा रहा है पंधाना जनपद की ग्राम पंचायत सिंगोट में पंचायत की अनदेखी करते हुए काटी जा रही हैं कॉलोनिया

आपको बता दे सिंगोट में रोड किनारे नई कॉलोनियों का विकास हो रहा है जहा कई तरह के लुभावने सपने दिखाकर ग्रामीणों को ऊँचे दाम पर प्लाट का विक्रय किया जा रहा है । वही जिनको प्लाट बेचा गया है उन्हे कॉलोनी मेनेजमेंट द्वारा RERA की परमिशन का हवाला देकर झूठे सपने दिखाए जा रहे हैं ।

- Install Android App -

जबकि स्थिति इसके विपरीत है ग्राम पंचायत से जानकारी लेने पर सचिव ने कहा है सी ऐच गैलेक्सी और दादाजी धाम एवेन्यू द्वारा ग्राम पंचायत से कॉलोनी निर्माण की कोई भी अनुमति नहीं ली गयी है । वही कृषि मद की भूमि को आबादी क्षेत्र में बदलने का शुल्क भी ग्राम पंचायत को जमा नहीं किया गया है। पंचायत के दस्तावेजों में अभी भी उक्त जमीन कृषि मद में ही दर्ज है।

भूमि स्वामी द्वारा अभी तक अनुमति लेने की कोई भी प्रक्रिया नहीं की गई है। पंचायत सचिव से इस संबंध में जानकारी ली गई है तो उनके द्वारा कहा गया है कि नवीन कॉलोनी जो निर्मित हो रही है उनके द्वारा किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है इस बाबत ग्राम पंचायत सचिव अंकित पालीवाल द्वारा बताया गया कि इस मामले में उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लाकर नोटिस जारी किया जाएगा। और जब तक कॉलोनी नजर द्वारा उक्त नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता तब तक वहां पर किसी भी प्रकार का निर्माण एवं प्लाट का विक्रय नहीं किया जा सकता।