jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

खंडवा : किसानों का फिर चक्का जाम: मक्का की फसल दो हजार रुपए प्रति क्विंटल की मांग

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में मक्का की फसल का उचित दाम नहीं मिलने से किसान फिर भड़क गए हैं। खंडवा – इंदौर रोड पर किसानों ने आज फिर से चक्काजाम कर दिया। ट्रैक्टर ट्रॉली से सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और किसानों से बातचीत की जा रही है । लेकिन किसानों दो हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर आड़े है।

खंडवा के इंदौर रोड पर सोमवार दोपहर उस वक्त हंगामे के हालात बन गए, जब सैकड़ों किसान अपनी ट्रॉलियों के साथ सड़क पर उतर आए। किसानों का आरोप है कि मंडी में मक्का की फसल का भाव बेहद कम मिल रहा है। महज 800 से 1000 रुपए प्रति क्विंटल की बोली लगाई जा रही है। वहीं, किसान 15 सौ से दो हजार रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर अपनी उपज बेचने की मांग पर अड़े हैं। किसानों ने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद दाम तय नहीं किए जा रहे हैं, इसलिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

- Install Android App -

बता दें कि यह 15 दिन में तीसरी बार है.. जब किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। किसानों का कहना है कि हमको मक्का का भाव दो हजार रुपए क्विंटल चाहिए, मंडी में व्यापारी इससे कम दाम दे रहे हैं, ऐसे में हमें भारी नुकसान हो रहा है। हमारी लागत मूल्य भी नहीं निकल पा रहा है।

कृषि उपज मंडी सचिव ओपी खेड़े ने कहा कि किसानों की मांग प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है। मंडी में खरीदी व्यवस्था और भाव पर बात चल रही है। जल्द समाधान निकलेगा। मौके पर SDN ADM साहब भी आ रहे है किसानों से बात की जा रही है। 15 दिन में लगातार तीसरी बार किसानों के चक्काजाम ने प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना होगा कि किसानों की इस नाराज़गी का समाधान कितनी जल्दी निकलता है।