jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

khandwa News : खुली घटिया निर्माण की पोल बांध में आई दरारे अनहोनी का अंदेशा, शिकायत के बाद भी विधायक है मौन

डेम निर्माण में घटिया गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किया गया था। जगह-जगह दरार पड़ रही है। नीचे की कांक्रीट उखड़ चुकी है। अब नदी का बहाव तेज होने पर उजागर हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा 2 करोड़ 73 लाख की राशि का दुरुपयोग करके घटिया निर्माण किया गया।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा। पंधाना जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सारोला में सुक्ता नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए बांध की गुणवत्ता एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में नदी में आई बाढ़ के कारण पूर्व में किए गए बांध के रिपेयरिंग कार्य की पोल खोल दी है।

- Install Android App -

सारोला बांध के निर्माण को एक वर्ष भी नहीं बीता है और इसमें दरारें पड़ने लगी हैं। दो दिन पहले आई नदी की बाढ़ से किसानो के खेतों की फसल नष्ट हो गई तो वहीं नदी से पानी कम होने के बाद बांध में छिपी खामियां भी उजागर हो गईं हैं।

सुक्ता नदी पर जल संसाधन विभाग द्वारा बनाए गए बांध निर्माण के घटिया कार्य की परतें बाढ़ का पानी कम होने के बाद खुलने लगी है। बांध में जगह-जगह दरारें हो गई है। ग्रामीणों ने विधायक से भी मामले में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

दो माह पूर्व पंधाना विधायक राम दांगोरे ने ग्राम सारोला से बिहार मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें बांध की गुणवत्ता को लेकर चर्चा की थी। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बांध पर जाकर निरीक्षण किया था।यहां पत्थर से बांध की ऊपरी दीवार पर चोट मारने पर मटेरियल टूटने की स्थिति भी उन्होंने देखी थी। तब विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि इस कार्य की जांच करवाई जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन ना ही जांच की गई और ना ही संबंधित ठेकेदार पर कोई कार्रवाई की गई।