ब्रेकिंग
बड़ी खबर हरदा: झाड़फुक के चक्कर में वनांचल में दो महिलाओं की हुई मौत, बड़वानी में उल्टी दस्त, 8 मरीज... हरदा: विधि विरुद्ध जमाव करने एवं आम रास्ता रोकने पर नए कानून की पहली FIR कोतवाली में हुई दर्ज! चार क... Dewas News: नेमावर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : हरदा देवास सहित चार जिले के 29 जुआरी खेत में बने फार्म ... Harda Mandi Bhav | हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव | 02 जुलाई 2024 खातेगांव : बिजली लाइन सुधार रहे दो आउटसोर्स कर्मचारियों को लगा करंट, 1 की मौत, एक घायल का उपचार जारी खातेगांव : जामनेर के दुलवा गांव में न्यायाधीशगणो ने किया वृक्षारोपण खातेगांव : आदर्श ग्राम अजनास में पंच-ज’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण हुआ खातेगांव : औपनिवेशिक युग के कानूनो के बदले भारतीय कानूनों का प्रतिस्थापना दिवस थाना में समारोह पूर्व... हरदा : गुण्डा बदमाशो के घर पर मध्य रात्री में पुलिस ने दी दस्तक, पुलिस अधीक्षक चौकसे के आदेश के बाद ... रहटगांव : 'आक्रोश' विवादित बयान पर आक्रोशित हिन्दू समाज, हिन्दू जागरण मंच, बजरंग दल ने फूंका राहुल ग...

Khandwa News: गांगुली हाउस को सरकार अधिग्रहण कर किशोर दा के नाम पर विकसित करें मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र

गांगुली हाउस को किशोर दा के नाम पर मध्य प्रदेश सरकार राष्ट्रीय संग्रहालय बनाएं

उड़ान किशोर फैंस क्लब नए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम पर लिखा पत्र

खंडवा : मध्य प्रदेश सरकार भारतीय फिल्म जगत के महान पार्श्व गायक किशोर कुमार के खंडवा में खंडहर बन चुके उनके पुश्तैनी 100 साल पुराने घर का अधिग्रहण कर के हेरिटेज घोषित करें, गौरी कुंज इस घर को जिसे किशोर प्रशंसक मंदिर मानते हैं किशोर दा के जन्मदिन पर हजारों किशोर प्रशंसक इस घर में माथा टेकने आते हैं इस घर को राष्ट्रीय संग्रहालय बनाया जाए इसकी मांग उड़ान किशोर फ्रेंड्स क्लब कई वर्षों से कर रहा है उड़ान किशोर फैंस क्लब के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत खंडवा और देश के कई जाने-माने नेता घर का अधिग्रहण कर वहां किशोर कुमार का संग्रहालय बनाने का ऐलान कर चुके हैं. जिला प्रशासन तक इस घर का अधिग्रहण कर वहां पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप से संग्रहालय बनाने को लेकर अपनी रिपोर्ट सरकार को भेज चुका है. मगर इस दिशा में घोषणा से आगे आज तक कोई काम नहीं हो सका है. एक और मध्य प्रदेश सरकार खंडवा में 4 अगस्त को किशोर दा के नाम पर गौरव दिवस मना रहा है वही जिनके नाम पर गौरव दिवस मनाया जा रहा है उनका घर खंडहर हो चुका है इसी घर को बचाने के लिए किशोर प्रशंसक मुहिम चला रहे हैं |
लाखों-करोड़ों किशोर फैंस क्लब के सदस्य मध्य प्रदेश सरकार से अपील करते हैं कि इस घर को किशोर दा के नाम पर राष्ट्रीय संग्रहालय के रूप में स्थापित किया जाए इसी को लेकर उड़ान किशोर फ्रेंड्स क्लब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति के नाम के नाम पत्र लिख रहे हैं, इस पत्र में मध्यप्रदेश शासन किशोर दा के पुश्तैनी घर को हेरिटेज घोषित कर राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने की मांग की है इसी कड़ी में आज सद्भावना मंच के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखा गया सद्भावना मंच के संस्थापक प्रमोद जैन ने बताया कि
बॉम्बे बाजार में 100 साल पुराना यह पुश्तैनी मकान है, जिसके गेट पर गौरीकुंज, गांगुली हाउस लिखा हुआ है. इसी मकान में भारतीय फिल्म जगत के महान कलाकार किशोर कुमार और अनूप कुमार पैदा हुए थे. इस घर को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बचाया जाना चाहिए इस घर को राष्ट्रीय संग्रहालय बनाएं किशोर दा की अमूल्य वस्तुएं इसमें रखी जाए एक और पाकिस्तान सरकार ने बॉलीवुड के महान अभिनेता राजकपूर और दिलीप कुमार की पेशावर में मौजूद पुश्तैनी हवेलियों को खरीद उन्हें संग्रहालय में तब्दील किया है मध्य प्रदेश सरकार इस घर को परिवार वालों को राशि देकर क्यों नहीं खरीद सकती, और इस घर को किशोर दा के नाम पर राष्ट्रीय संग्रहालय क्यों नहीं बनाया जाता | आज सद्भावना मंच के साथियों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पर पत्र लिखा गया है इस अवसर पर उड़ान किशोर फ्रेंड्स क्लब के संस्थापक गणेश भावसार ने कहा कि खंडवा से किशोर दा को बेहद लगाव था। उन्होंने ने जब-जब स्टेज-शो किए, हमेशा संबोधन करते थे- “मेरे दादा दादियों। मेरे नाना-नानियों। मेरे भाई-बहनों, तुम सबको खंडवे वाले किशोर कुमार का राम-राम… नमस्कार। वे मुंबई की चकाचौंध से दूर खंडवा में ही बस जाना चाहते थे।
गांगुली हाउस को संग्रहालय में बदलने की कोशिशों उड़ान फ्रेंड्स क्लब द्वारा की जा रही है किशोर दा के परिजन इसे बेचना चाहते हैं लेकिन हम इस घर को सवारना चाहते हैं इसी को लेकर हमारे द्वारा मुहिम चला रहे हैं कि मध्य प्रदेश सरकार इस घर को बचाएं क्योंकि यह घर नहीं है यह किशोर दा के प्रशंसकों का मंदिर है मुख्यमंत्री के नाम पर पत्र लिखा है इस अवसर पर सद्भावना मंच के साथी देवेंद्र कुमार जैन , जगदीश चंद , डॉक्टर मुरली कोटवानी, एमके दवे, डॉक्टर एम एल कुरैशी , चंद्रशेखर सोनी, अतुल बुंदेला, तारकेश्वर सोनी उपस्थित थे |

- Install Android App -

Don`t copy text!