jhankar
ब्रेकिंग
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

Khandwa News: सद्भावना मंच की पहल पर वाहन चालकों को मतदान के लिए किया गया प्रेरित, नेत्रदान, अन्न दान से भी महान है मतदान, मतदान अवश्य करें -प्रमोद जैन

खंडवा : सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा सोमवार को मतदाता जागो मतदान करों, मतदान कराओ अभियान के अंतर्गत 5:30 बजे पेट्रोल पंप पर पहुंचकर वाहन चालकों को मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए संकल्प दिलवाया गया कि वह स्वयं तो मतदान करेंगे एवं अपने आसपास परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि सद्भावना मंच सदस्यों द्वारा अनेक समस्याओं के हल करने केे प्रयासों के साथ ही समय-समय पर मतदाताओं को अपने अधिकारों से अवगत करवाते हुए जागरूक करवाया जा रहा है इसी के तहत सोमवार को भी वाहन चालकों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया इस दौरान मंच के पूर्व डीएसपी आनंद तोमर, प्रमोद जैन, देवेंद्र जैन, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, ओम पिल्ले एमएम कुरैशी निर्मल मंगवानी, वैज्ञानिक अर्जुन बुंदेला, तारकेश्वर चौरे, सुनील चौरे उपमन्यु, दीपक चाकरे चक्कर, राधेश्याम शाक्य, सुभाष मीणा, त्रिलोक चौधरी, नारायण फरकले, एनके दवे आदि सहित बड़ी संख्या में वाहन चालकों ने उपस्थित होकर अवश्य मतदान करने के लिए शपथ ली।