jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

Kisan Credit Card : किसानों की हुई चांदी, सरकार बिना ब्याज दे रही 3 लाख तक का लोन, जानें कैसे

Kisan Credit Card : केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए काफी सारी सरकारी स्कीम को चला रही है। जिसमें पीएम किसान योजना सबसे पॉपुलर हैं। इस योजना के तहत किसानों की इनकम बढ़ाने के लिए किस्त के रूप में 6,000 रुपये की र कम दी जाती है। इसके साथ में सरकार एक और स्कीम किसानों के लिए चला रही है जिसका नाम किसान क्रेडिटा कार्ड योजना (Kisan Credit Card Yojana) है। इस योजना के तहत देश का हर किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है।

Kisan Credit Card योजना के लिए पात्रता

किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लिए किसान स्थानीय निवासी होना चाहिए। इसके बाद ही वह इसके लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत किसान 5,000 रुपये या फिर उससे ज्यादा की फसल पैदा करने में सक्षम हो। इस योजना में किराएं पर जमीन करने वाले और बटाई पर खेती करने वाले किसान शामिल है। इसके साथ जो किसान काफी लोगों के साथ में मिलकर खेती करते हैं तो वह भी केसीसी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

- Install Android App -

किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑफलाइन कैसे आवेदन करें

  1. इसके लिए सबसे पहले पास की बैंक में जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके पास केसीसी अप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा।
  3. इसके बाद इस आवेदन पत्र को ध्यान से भरना होगा।
  4. इसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्रों को लगाना होगा।
  5. इसके बाद सभी दस्तावेजों और आवेदन पत्रों को अपने बैंक में जमा करना होगा।
  6. इस तरह से आप आसानी से किसान क्रेडिटा कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मिलेगा 30,000 से 3 लाख तक का लोन

सरकार की ये योजना किसानो के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो रही है। क्यों कि जिन किसानों के पास खेती करने के लिए पैसे नहीं हैं तो इस योजना के तहत पैसे उठाकर खेती कर सकते हैं। वहीं 1 एकड़ जमीन पर लोन लेने के लिए किसानों के पास किसान क्रेडिट कार्ड होना बेहद जरुरी है। जिसके द्वारा उनको 30 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इस लोन को पाने के लिए जमीन का नक्शा, पटवारी के दस्तावेज, जमीन की नकल, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि का होना जरुरी है।