jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 21 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवीन आबकारी नीति के तहत शराब दुकानों की छठवे चरण की नीलामी 22 मार्च तक पीएम सूर्य घर योजना में मिलेगी करोड़ों घरों को मुफ्त बिजली जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान व जागरूकता रैली का हुआ आयोजन ईरान-अमेरिका संघर्ष ट्रम्प के लिये बना गले की फांस मजहब की दिवार लाँघ की मोहब्बत: छतरपुर की दो चचेरी बहनों ने सात साल के इंतज़ार के बाद थामा हमसफ़र का ... तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर भोपाल में ईद पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, ट्रैफिक प्लान जारी उज्जैन में 54 दुकानों की तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट की रोक इंदौर मेट्रो के दूसरे फेज का फाइनल टेस्ट संपन्न, इमरजेंसी ब्रेक और स्टेशन मैनेजमेंट की हुई परख

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान व जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

हरदा / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 19 मार्च गुड़ी पड़वा से शुरू होकर 30 जून 2026 तक जारी रहेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण व संवर्धन करना है। जिले में इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार को हरदा शहर स्थित अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर किया।

- Install Android App -

इसी क्रम में ग्राम पंचायत चिकलपाट में गुरूवार को ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत ग्राम पंचायत भवन चिकलपाट में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य प्रारंभ किया गया, ग्रामीणों व उपस्थित जनों द्वारा श्रमदान तथा साफ-सफाई एवं संरक्षण कार्य किए गए।

कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता से जल संचय एवं जल बचाओ के लिए जागरूकता रैली निकाली गई, ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती झल्लो बाई पालवी, पंचगण सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिरकिया श्री संजय इवने, एपीओ मनरेगा श्री आशीष यादव, क्लस्टर उपयंत्री सुश्री रेखा मंडलोई, सचिव श्री लेखराम पाटिल,

ग्राम रोजगार सहायक श्री संतोष धुर्वे एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने जल संरक्षण का संकल्प लिया तथा ग्रामवासियों से अपील की कि वे जल की प्रत्येक बूंद का महत्व समझते हुए उसके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि भविष्य में जल संकट से बचा जा सके और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधन सुरक्षित रह सकें।