Ladli Bahana Awas Yojana: लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची में ऐसे देखे अपना नाम, मिलेंगे 1.20 लाख रुपए
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सभी गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए लाडली बहना आवास योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु मध्य प्रदेश सरकार 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं ने अपना आवेदन फार्म जमा किया है। और इन महिलाओं को योजना की पहली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची देखने के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जिससे आप इस योजना में सरकार द्वारा जारी की गई सूची में अपना नाम देख पता कर सकते हैं, कि आपको पहली किस्त का पैसा मिलेगा या फिर नहीं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तर्ज पर राज्य की महिलाओं के लिए लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की थी। योजना के जरिए प्रदेश सरकार गरीब महिलाओं को पक्का मकान प्रदान करेगी। लाभार्थी महिलाओं को पक्का मकान बनाने हेतु मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न 3 किस्तों में 1.20 लाख प्रदान किए जाएंगे। योजना की पहली किस्त में मध्य प्रदेश सरकार सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 प्रदान करेगी। जिन महिलाओं ने इस योजना में आवेदन फार्म जमा किया है, उन सभी महिलाओं को बहुत ही जल्द प्रदेश सरकार द्वारा पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
ऐसे देखे लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम –
अगर आपने भी प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा किया है। और पहली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहते हैं। प्रदेश सरकार द्वारा योजना में सभी लाभार्थी महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिए गए हैं। इन महिलाओं का नाम इस सूची में पाया जाएगा। केवल उन्हें ही सरकार द्वारा पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। अगर आप इस योजना में पहली किस्त का पैसा प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देखना चाहिए। आगे हम आपको लाभार्थी सूची देखने की सारी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
1. लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ खुलकर आ जाएगा।
3. मुख्य पृष्ठ पर दिखाई दे रहे लाभार्थी सूची 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
5. यहां आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
6. अब आपके यहां अपने जिले का चयन करना है।
7. अब आपको अपनी ग्रामीण क्षेत्र का चयन करना होगा।
8. अब सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी। इस सूची में अपना नाम चेक कर लीजिए।
अगर सूची में आपका नाम पाया जाता है, तो आपको प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की पहली किसका पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
पहली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह पैसा प्रदेश सरकार द्वारा बैंक डीबीटी प्रक्रिया के माध्यम से जमा किया जाएगा। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा पहली किस्त सफलतापूर्वक ट्रांसफर हो जाने के बाद दूसरी किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। फिर आखिर में इस योजना की तीसरी किस्त में शेष राशि लाभार्थी के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।
________________________________
यह भी पढ़े –
- Good News: इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को देगी 6000 रुपए, यहां देखें पूरी जानकारीफ्री बिजली योजना, उद्धेश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, पूरी जानकारी, देखे
- चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने आज के भाव | Gold and silver prices Today
- Aaj Ka Sariya Ka Rate: सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (02.03.24) cement rate
- Harda Mandi Bhav: आज 01/03/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव