‘लाडली बहना आवास योजना’ की पहली किस्त में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को मिलेंगे ₹30,000 यहां देखें पूरी जानकारी
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत पहली किस्त का भुगतान बहुत ही जल्द मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में किया जाएगा। योजना की पहली किस्त में सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। आज इस आर्टिकल में आपको लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त की तारीख एवं योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओं की सूची देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य की उन सभी महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है, जिनके पास रहने के लिए स्वयं का पक्का मकान नहीं है या फिर कच्चे मकान में रहने के लिए यह सभी महिलाएं मजबूर है, इन सभी महिलाओं को पक्का मकान देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई है। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने लाखों महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए हैं। और अब इन सभी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योजना की शुरुआत की गई थी। योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने जिन महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए हैं, उन सभी महिलाओं में से सरकार ने पात्रताधारी महिलाओं की सूची योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। इस सूची में जिन महिलाओं का नाम होगा, केवल उन्हीं महिलाओं को पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। अगर आपने इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा किया है, तो आप लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं। आगे आपको नाम देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त में मिलेंगे ₹30000 –
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत पहली किस्त का पैसा मार्च के महीने में जारी किया जाएगा। इस दौरान सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹30000 की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी। मध्य प्रदेश सरकार लाभार्थी महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। यह पैसा विभिन्न 3 किस्तों के रूप में महिलाओ के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। योजना में लाभार्थी महिलाओं को पहली किस्त के रूप में ₹30000 प्राप्त होंगे।
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगा पहली किस्त का पैसा –
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा लाखों महिलाओं के आवेदन फार्म जमा किए गए हैं। परंतु इन महिलाओं में से सरकार केवल उन्हें ही पहली किस्त का पैसा जारी करेगी, जो महिलाएं सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई सभी जरूरी पत्रताओं का पालन करती हो, अगर आपने इस योजना में आवेदन फार्म जमा किया है और आप योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई सभी जरूरी पत्रताओं का पालन करते हैं, तो आपको पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा योजना में पात्रताधारी सभी महिलाओं की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अगर आप इस योजना के अंतर्गत पात्र पाए जाते हैं, तो आप सरकार द्वारा जारी की गई लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं और पता कर सकते हैं, कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आपके खाते में योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा या फिर नहीं।
यह भी पढ़े –
- Good News: इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार किसानों को देगी 6000 रुपए, यहां देखें पूरी जानकारीफ्री बिजली योजना, उद्धेश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, पूरी जानकारी, देखे
- चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने आज के भाव | Gold and silver prices Today
- Aaj Ka Sariya Ka Rate: सरिया/सीमेंट के भाव में आ रही है तेजी, जानिए क्या है आज के भाव (02.03.24) cement rate
- Harda Mandi Bhav: आज 01/03/2024 का हरदा, सिराली, टिमरनी, खिरकिया मंडी भाव
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)