jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

इस दिन आएगा लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा, इस बार मिलेंगे इतने पैसे

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए चलाई जा रही, लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त का पैसा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अगले महीने जारी किया जाएगा। योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार लाभार्थी महिलाओं को कितना पैसा जारी करेगी सारी जानकारी आगे आपको प्रदान की जाएगी।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 10 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 1 मार्च को लाडली बहना योजना की 10वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया था। इस दौरान सभी महिलाओं को 1250 रुपए प्राप्त हुए थे, अब इस योजना में 11वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 11वीं किस्त में कितने पैसे मिलेंगे? और किस तारीख को सरकार 11वीं किस्त जारी करेगी? चलिए जानते हैं।

इस दिन आएगी लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना की शुरुआत से ही हर महीने 10 तारीख को आर्थिक सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। फिलहाल इस योजना में मध्य प्रदेश सरकार ने 10वीं किस्त का भुगतान 1 मार्च को किया था। जिसके पीछे की बड़ी वजह आने वाले महाशिवरात्रि और होली के त्यौहार माने जा रहे हैं, परंतु योजना की अगली किस्त का पैसा राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 10 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में योजना की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। इस दौरान प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाडली बहना सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन करेगी।

- Install Android App -

अगली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लाडली बहना योजना की 11वीं किस्त के दौरान राज्य की 1.29 करोड़ लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी। योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा सहायता राशि को बढ़ाने का विचार नहीं किया गया है। फिलहाल राज्य सरकार योजना में पिछली किस्त की तरह ही इस बार भी 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ही ट्रांसफर करने जा रही है। यह पैसा महिलाओं को बैंक खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।

________________________________

यह भी पढ़े –