मप्र मे रिश्वतखोरी पर लगातार कार्यवाही हो रही वाबजूद इसके माध्यम नही रहे है। उज्जैन में तो लोकायुक्त टीम ने शनि मंदिर में ‘भगवान’ को रिश्वत लेते पकड़ा है।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उज्जैन। प्रदेश मे विगत वर्ष मालवा क्षेत्र मे एक के बाद रिश्वत के मामले पकड़ाये थे इसके बाद भी ऐसे मामले सामने आ रहे है। शहर मे शनि मन्दिर में भगवान के रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।असलियत ये है कि भगवान रोजगार सहायक का नाम है जो शनि मंदिर में रिश्वत ले रहा था इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ा है।
प्रदेश के आगर मालवा जिले की कंवराखेड़ी पंचायत का रोजगार सहायक भगवान सिंह सोंधिया को उज्जैन के शनि मंदिर में 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुये लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा है।
पीएम आवास की राशि जारी करने मांगे 15 हजार।
रिश्वतखोर रोजगार सहायक भगवान सिंह के खिलाफ सुसनेर तहसील के कंवराखेड़ी निवासी राजेश दांगी ने बीते मंगलवार को उज्जैन लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके भाई बालचंद दांगी के नाम से पीएम आवास स्वीकृत हुआ है और पहली किस्त 25000 रूपये प्राप्त होने के बाद अगली किस्त के 40 हजार रूपये जारी करने के लिए बदले में उससे रोजगार सहायक भगवान सिंह 15 हजार रूपये की रिश्वत मांगी है।
डीएसपी ने पूछा – ‘पैसे बराबर हैं तो बोला हां’
लोकायुक्त के कहने फरियादी राजेश दांगी ने रुपए देने रोजगार सहायक को फोन किया। भगवान सिंह ने कहा कि शनिचरी अमावस्या पर वो उज्जैन शनि मंदिर में पूजन करने आया है। रोजगार सहायक ने दांगी को रुपए लेकर शनि मंदिर में बुलाया और मंदिर में ही रिश्वत के 11 हजार रूपये लिए। जैसे ही रोजगार सहायक भगवान सिंह ने रिश्वत के रूपये लिए तो सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त डीएसपी ने उससे पूछा कि रूपये गिन लिए बराबर हैं न तो भगवान सिंह ने जवाब देते हुए कहां हां और इतना कहते ही लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया। अब लोकायुक्त द्वारा मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

