ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश साड़ी पहन घूंघट में अपने घर में था बैठा ! पुलिस पहुंची तो ... हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग... शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस... होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Love Jihad : लड़की का आरोप जमील ने शैलेंद्र बनकर उसे फँसाया, पोल खुलने पर अपने साथियों से गैंगरेप करवाया

पीड़िता का कहना है कि असली पहचान सामने आने के बाद उसने विरोध किया। इसके बाद जमील ने उससे जबरन दस्तख्त करवाए। बोलेरो में बिठा कर एक कमरे में ले गया। आरोप है कि यहाँ जमील ने पीड़िता के साथ पहले खुद रेप किया। बाद में अपने साथियों को बुलाकर बारी-बारी से रेप करवाया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश |  रायबरेली जिले से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है। एक हिन्दू लड़की का आरोप है कि जमील ने शैलेंद्र बनकर उसे फँसाया। पोल खुलने पर अपने साथियों से उसका गैंगरेप करवाया। पीड़िता की शिकायत पर बुधवार (21 जून 2023) को पुलिस ने मामला दर्ज किया। केस दर्ज होते ही जमील फरार हो गया।

जमील उससे शैलेंद्र बनकर मिला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक ऑफिस में पेश होकर आपबीती बताई। पीड़िता का कहना है कि बोलेरो चलाने वाला जमील उससे शैलेंद्र बनकर मिला था। दोनों में बातचीत शुरू हुई जो बाद में प्रेम संबंधों में बदल गई। इस बीच जमील ने पीड़िता से शारीरिक संबंध भी बनाए। कुछ समय बाद दोनों कोर्ट मैरिज करने गए तो लड़की ने दस्तावेजों में शैलेंद्र का नाम जमील देखा।

पहचान सामने आने के बाद गैंगरेप

पीड़िता का कहना है कि असली पहचान सामने आने के बाद उसने विरोध किया। इसके बाद जमील ने उससे जबरन दस्तख्त करवाए। बोलेरो में बिठा कर एक कमरे में ले गया। यह कमरा रायबरेली के घंटाघर इलाके में था। आरोप है कि यहाँ जमील ने पीड़िता के साथ पहले खुद रेप किया। बाद में अपने साथियों को भी बुला लिया। इन सभी ने बारी-बारी लड़की का रेप किया। इसके बाद पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया गया। जैसे तैसे लड़की वहाँ से निकल कर भागने में कामयाब रही। पैदल भागती अपने घर पहुँची पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई।

पुलिस अधीक्षक ने फ़ौरन कार्रवाई के निर्देश दिए

लड़की के घर वाले पीड़िता के साथ रायबरेली के पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुँचे। SP ने मिल एरिया थाना के SHO को मामले में फ़ौरन कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जमील के खिलाफ FIR दर्ज की गई। केस दर्ज होते ही जमील फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। DSP वंदना सिंह के मुताबिक मामले की जाँच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।