jhankar
ब्रेकिंग
स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल की शादी हो गई है कैंसिल  सागर: बहेरिया थाना क्षेत्र में शराब को लेकर विवाद, तलवारें चलीं, फायरिंग हुई और गाड़ी में लगाई आग हरदा न्यूज़ : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा मे... भोपाल: हलालपुर के पास लाल बस डिवाइडर से टकराई, बड़ा हादसा टला PM आवास योजना में घोटाला : बालाघाट नगरपालिका की वसूली प्रक्रिया पर संकट पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बाबा महाकाल के दर्शन किए भारत को 1500 किमी रेंज की कालिब्र क्रूज मिसाइलें देगा रुस अमेरिकी हमले में नाव में सवार 11 लोगों की मौत पर घिरे ट्रंप व हेगसेथ माइकल नीसर के पंजे से ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की सिवनी मालवा: सात दिवसीय कोयापुनेम धर्म दर्शन (गोंडी गाथा 7 दिसम्बर 2025, 

Love Story : बेटे की शादी से पहले समधी को समधन से हो गया प्यार, समधन को लेकर हुआ फरार, समधी के 10 और समधन के है 7 बच्चे

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. : प्यार कोई उम्र नही देखता इसलिये लोगो ने प्यार को अन्धा कहा है। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले मे एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति अपने बेटे के लिये रिश्ता करने जाता लड़का लड़की एक दुसरे को पसंद करते शादी तय हो जाती और इसी दौरान समधि को समधन से प्यार हो जाता। कुछ दिन बाद बेटे की शादी से पहले पिता अपने होने वाली समधन को लेकर फरार हो गया। इस बात से नाराज लड़की के पिता थाने मे लड़के के पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

क्या है पुरा मामला –

मिली जानकारी के अनुसार, घटना कासगंज जिले के कोतवाली गंजडुंडवारा क्षेत्र का है। दरसअल, यहां दो महीने पहले दो परिवारों के बीच शादी तय हुई थी। जिसके बाद लड़के के पिता और लड़की की मां के बीच अचानक बातचीत होने लगी। इस दौरान दूल्हे के पिता का आना जाना था। तभी उसके पिता ने दुल्हन की मां को लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद लड़की के पिता (फरार महिला के पति) ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और होने वाले समधी (लड़के के पिता के खिलाफ) थाने में मामला दर्ज कराया। लड़की के पिता का आरोप है, कि रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच घर आने जाने के दौरान बातचीत होने लगी। उसकी बेटी की शादी आरोपी के बेटे से तय हो गई थी, जिसके बाद से उनका आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच आरोपी उसके घर पर पहुंचा और बच्चों की शादी होने से पूर्व ही उसकी पत्नी को अगवा कर कहीं ले गया।

- Install Android App -

समधि के 10 तो समधन के 7 बच्चे है –

लड़की की मां के 6 बच्चे हैं और उसने अपनी ननद की एक बेटी को गोद लिया था। ऐसे में कुल मिलाकर उसके 7 बच्चे हैं। वहीं आरोपी शकील के 10 बच्चे है। रिश्ता तय होने के बाद उसकी पत्नी और आरोपी के बीच बातचीत का दौर चालू हो गया। नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी समधी बच्चों की शादी होने से पहले ही समधन को लेकर रफूचक्कर हो गया। फिलहाल महिला के पति ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दी है। वहीं पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर महिला की तलाश में जुटी हुई है।

Big News Up: VIP प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जितन सहनी की जघन्य हत्या, पत्नी के निधन के बाद अकेले रहते थे