jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

नए साल के जश्न में डूबा मध्यप्रदेश, भोपाल-इंदौर ने किया ग्रैंड वेलकम

भोपाल। नए साल 2026 के स्वागत को लेकर मध्यप्रदेश के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरी रात नए साल के वेलकम के लिए ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मैहर, ग्वालियर, जबलपुर, पंचमढ़ी जैसे शहर देर रात तक जश्न में डूबे रहे। उज्जैन में तो लाखों की तादात में नए साल पर श्रद्धालु पहुंचे हैं। आज एमपी के कई मंदिरों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

- Install Android App -

नए साल पर उज्जैन में बुधवार से ही भारी भीड़ देखने को मिली। लाखों की तादात में भीड़ के पहुंचने का अनुमान था। इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की और मुस्तैदी के साथ डटे रहे। मंदिर के बाहर हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने भस्मारती देखी।

नए साल के उपलक्ष्य में आज भोपाल के बिड़ला मंदिर, पास में बने भोजपुर मंदिर, सीहोर के चिंतामन गणेश, मैहर की मां शारदा मंदिर पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा है। इसके अलावा इंदौर के खजराना और बड़ा गणपति मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए लाखों की तादात में लोग पहुंचे।