jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ आगामी त्योहारों पर आतिशबाजी करते समय सुरक्षा सावधानियों का रखें विशेष ध्यान प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में लगेंगे क्रेता-विक्रेता शिविर हरदा जिले की मंडियों में 62 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, टिमरनी में मक्का की बंपर आवक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम देवतलाब में प्रस्तावित शिविर स्थगित वरिष्ठजनों को बताया संतुलित एवं पौष्टिक आहार का महत्व, विशेष डाइट चार्ट किया तैयार सिराली नगर परिषद में कृषक चौपाल आयोजित कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, बीज के नमूने लिए ग्रामीण विकास कार्यों में गति लाने सीईओ जिला पंचायत ने ली समीक्षा बैठक हरदा में बिजली चोरी के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 389 प्रकरण दर्ज, 97.42 लाख रुपये की बिलिंग

लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग

धुएं का गुबार और लपटों से मची अफरा-तफरी, 6 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 पंजाब । प्रदेश के लुधियाना से आगजनी की बड़ी खबर सामने आई है। सोमवार देर रात करीब 10:45 बजे जस्सियां रोड पर रेलवे पुल के पास केसरी एन्क्लेव, कुंज विहार कॉलोनी के पीछे तरसेम हॉस्पिटल के नजदीक स्थित एक बड़े कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई।

- Install Android App -

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में लोहे और कबाड़ का सामान भरा होने से आग तेजी से फैली और दूर तक आग का गोला और ऊंची लपटें दिखाई देने लगीं।

फायर अफसर राजिंदर कुमार के अनुसार आग पर काबू पाने के लिए 6 से अधिक दमकल गाड़ियों को लगाना पड़ा। दमकलकर्मी घंटों तक आग बुझाने में जुटे रहे। काले धुएं के कारण आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोगों में हाहाकार मच गया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। यह लुधियाना में पिछले एक हफ्ते में तीसरी बड़ी गोदाम आग की घटना है, जिससे इंडस्ट्रियल एरिया में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।