jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ... हरदा : नेशनल लोक अदालत 14 मार्च को हरदा : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 12 मार्च को

हरदा : खिरकिया में नरवाई प्रबन्धन के संबंध में बैठक सम्पन्न

हरदा : एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल की अध्यक्षता में मंगलवार को जनपद पंचायत के सभागार में विकासखण्ड खिरकिया के सभी पटवारी, सचिव एवं कृषि विभाग के कर्मचारियों की नरवाई न जलाने के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सुश्री बघेल ने पटवारियों को निर्देश दिए कि ग्राम में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जाए, ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें नरवाई न जलाने हेतु समझाएं। उन्होने बताया कि नरवाई जलाने से पर्यावरण के साथ साथ मानव जीवन पर काफी गलत असर पड़ता है।

- Install Android App -

बैठक में एसडीएम सुश्री बघेल ने कहा कि नरवाई जलाना दंडनीय अपराध है, उल्लंघन करने पर सम्बंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सचिवो को भी निर्देश दिए कि ग्राम में पानी के टैंकर भरकर रखें ताकि कोई अप्रिय स्थिति में उन टेंकर्स का उपयोग किया जा सके।

बैठक में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री टी. आर. चौहान ने बताया कि ये ध्यान रखे कि हार्वेस्टर में ‘सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम’ (एसएमएस) का उपयोग अनिवार्य है। बिजली की डीपी के आसपास कचरा न रहे ताकि स्पार्किंग से कोई घटना न हो।

ग्राम के मुख्य चौराहे पर नरवाई न जलाने के सम्बंध में स्लोगन लिखवाएं। उन्होने बताया कि जमीन की उर्वरा शक्ति लगातार कम होती जा रही है, फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित प्रबंधन करें।