हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने रविवार को प्राइम सिटी कॉलोनी स्थित गार्डन में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे।इस दौरान आंवला,शमी,जामुन मधुकामिनी,पारिजात, आम,बिल्व पत्र,अशोक,नीम सहित अन्य प्रकार के पौधे मंत्रोच्चार के साथ रोपे गए।समाज के सदस्यों ने शपथ लेकर संरक्षण का संकल्प भी लिया।इस दौरान संरक्षण के लिए कॉलोनीवासी प्रशांक शकरगाये एवं ओम पटेल ने आश्वस्त किया।
पौधरोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि लगातार 17 वें सप्ताह के रविवार को समाज के सम्मानीय सदस्यों ने इस दौरान 18 पौधे रोपे है।समाज के महामंत्री लोकेश शर्मा ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस,विवाह वर्षगांठ,पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है।इस दौरान अमित दुबे,अंकित पुरोहित,कृतज्ञ तेनगुरिया,आभा तिवारी,प्रतिभा शुक्ला,शीतल तिवारी,अनिता जोशी ने अपने जन्मदिवस को स्मृति में संजोए रखने पौधे रोपे।
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के महामंत्री लोकेश शर्मा एवं उत्तम तेनगुरिया,अतुल शुक्ला,आलोक शुक्ला,रोहित तिवारी,दीपक शुक्ला,अवनीश शुक्ला,मयंक तिवारी,प्रफुल्ल सिटोके,प्रशांत शकरगाये,संदीप पुरोहित,राजाराम डाले,सुधा पुरोहित,अश्लेषा शुक्ला,मनीषा डाले,कंचन शर्मा,अर्चना दुबे,हेमा शर्मा, अनसुइया दुबे,अनिता उपाध्याय,प्रतिभा शुक्ला,शानू शर्मा,हेमा शर्मा, सहित समाजजन उपस्थित थे।

