jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हरदा में ऑटो रिक्शा रैली के माध्यम से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

हरदा।  नशा मुक्ति अभियान के तहत यातायात पुलिस हरदा द्वारा बुधवार को एक विशेष ऑटो रिक्शा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामदास प्रजापति ने कंट्रोल रूम परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

- Install Android App -

80 ऑटो रिक्शा इस रैली में शामिल हुए, जो नशा विरोधी नारों और संदेशों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरे। रैली कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर नारायण टॉकीज, राठी पंप, डबल फाटक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जीपी माल, अस्पताल तिराहा, तिवारी कोचिंग, थाना चौक होते हुए पुनः कंट्रोल रूम हरदा में संपन्न हुई।

यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश ने बताया की रैली के दौरान “नशा मुक्त हरदा”, “नशा छोड़ो – जीवन से जुड़ो” जैसे संदेशों को पोस्टरों व ध्वनि प्रणाली के माध्यम से प्रसारित किया गया, जिससे आमजन में जागरूकता का माहौल बना।