jhankar
ब्रेकिंग
ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

हरदा-खिरकिया सड़क मार्ग की मरम्मत कार्य अतिशीघ्र कराने विधायक डॉक्टर दोगने ने कलेक्टर को लिखा पत्र !

हरदा:- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर हरदा-खिरकिया सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य अतिशीघ्र करावे व उक्त सड़क मार्ग की तकनिकि जाँच कराये जाने की मांग की गई है।

- Install Android App -

हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा कलेक्टर को प्रेषित किए गए पत्र में लेख किया गया है कि हरदा से खिरकिया सड़क मार्ग जिसका नवीनीकरण कार्य लगभग एक वर्ष पूर्व 9.37 करोड़ रूपये की राशि से कराया गया था परन्तु ठेकेदार द्वारा किए गए घटिया निर्माण कार्य के कारण वर्तमान में उक्त सड़क मार्ग की स्थिति काफी खराब हो गई है। जगह-जगह गड्डे हो गए है, गड््डे में ब्लॉक लगे है परन्तु उस पर डामर नही डाला गया है। जिससे की मोटर सायकल सवार हादसे का शिकार हो रहे है।

बडे वाहनों की भी सड़क मार्ग पर चलने में धड़ी टूट जाती है एवं रोजाना दुर्घटनाएँ हो रही है। अतः जनहित को दृष्टिगत रखते हुए हरदा से खिरकिया सड़क मार्ग का मरम्मत कार्य अतिशीघ्र कराया जाना सुनिश्चित करे। जिससे क्षेत्रवासीयो को आवागमन में सुविधा हो साथ ही उक्त सड़क मार्ग की तकनिकि जाँच कराई जाकर संबंधित ठेकेदार के विरूध नियमानुसार कार्यवाही करने का कष्ट करे।