मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली। हमारे करीबी मुल्क म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप ने वहां तबाही मचा दी जिसमे कई बहुमंजिला इमारतें भरभरा कर गिर गई इस प्राकृतिक आपदा मे हजारो परिवार प्रभावित हुए।
लोग दहशत मे 1000 से ज्यादा मौते
इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। कल आई तबाही में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को दोपहर 2.50 बजे म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।शनिवार को भी म्यांमार में महसूस हुए भूकंप के झटके। म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
जानकारी के अनुसार म्यांमार में शुक्रवार को आए भूकंप में 1000 से अधिक लोगों की जान गई है। वहीं, घायलों की संख्या 2400 से अधिक बताई जा रही है।
शनिवार को फिर आया भूकंप
इस विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार के लोगों में दहशत का माहौल है। इस बीच शनिवार को भी म्यांमार के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर 2.50 बजे म्यांमार में रिक्टर पैमाने पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया।शनिवार को फिर भूकंप के झटकों के महसूस होने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।
भारत ने भेजी राहत सामग्री
भारत ने म्यांमार की मदद के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। भारतीय वायुसेना का सी-130J सुपर हरक्यूलिस विमान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से राहत सामग्री लेकर म्यांमार के लिए रवाना हुआ।