खातेगांव। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर सोमवार रात कन्नौद के पास एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार इंदौर की ओर से आ रही कार की डंपर से सीधी भिड़ंत हो गई। कार में तीन लोग सवार थे जिसमें मां-बेटे की मौत हो गई जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि कार सवार परिवार बैतूल जिले के चिचोली तहसील के चिरा पाटला गांव के रहने वाले थे। परिवार के लोग इंदौर से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान कन्नौद के मुक्तिधाम के पास डम्पर से उनकी कार की सीधी भिड़ंत हो गई दुर्घटना में कार सवार लक्ष्मी बाई और उसका पुत्र चेतन की मौत हो गई जबकि पिता प्रमोद को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
कार के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, आसपास के रह वासियों ने कार के पतरे काटकर कर कार सवारों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया।

