हंडिया : हजरत ईमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम भाइयों द्वारा मनाया जाने वाला मुहर्रम पर्व शांति सौहार्द व भाईचारे के बीच बुधवार को मनाया गया,इस मौके पर ताजिया व अलम का प्रदर्शन किया गया।तहसील मुख्यालय पर कई स्थानों के इमामबाड़ों से लोगों ने ताजियों व अलम के साथ विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया।और पुराना बस स्टैंड चौराहे पर जंगी दस्तों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाकर खूब दाद बटोरी।अंत में ताजिया मिलन के साथ ही पूर्व से निश्चित स्थान पर पर्व की समाप्ति की गई। और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सउनि नानकराम कुशवाह, पटवारी रमेश नाग,प्र.आर.दीपक जाट,रत्नेश देवड़ा,तरुण नागले,नितेश कुशवाह सहित कोटवार गण मौजूद रहे।
हंडिया मोहर्रम pic.twitter.com/j1H94RBDoL
— MAKDAI EXPRESS 24 (@Makdai24) July 17, 2024
Mp Breaking : दूध की बड़ी कीमत सांची का दूध हुआ महंगा, उत्पादन लागत पर वृद्धि से बढ़ाए दाम