jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Mourena News : हथियार बंद बदमाशों ने क्रेशर पर हमला कर ट्रैक्टर, ट्राली के बदलें में मांगी फिरौती

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुरैना : जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं ने पुलिस प्रशासन पर सवालियां निशान छोड़ा है। पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही न किए जाने से अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है, कि हथियारो के साथ हमला बोल फिरौती की खुलेआम मांग कर रहे हैं। पुलिस इन अपराधियों पर नकेल कसनें में नाकाम हो रही है। मामला पहाड़गढ़ के अर्राट गांव का है|  जहां पर एक क्रेशर पर हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धावा बोला। वहां पर मोजूद कर्मचारी के साथ मारपीट की और ट्रैक्टर.ट्राली भी साथ ले गए। बदमाशों द्वारा इनको छोड़ने के बदले फिरौती मांगी जा रही है।

अपराधियों को पुलिस टीम खोज रही जंगल में –

इधर सूचना मिलते ही पहाड़गढ़, कैलारस और चिन्नौनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम जंगल में बदमाशों की सर्चिंग कर रही है। कैलारस एसडीओपी रवि सोनेर ने कहा कि क्रेसर से ट्रैक्टर, ट्राली और बाइक चोरी हुई हैं। फिरौती बात अफवाह है। अपराधियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। ज्ञात हो कि ग्वालियर शिवपुरी जिले की सीमा से लगे हुए है।इन क्षेत्रो में घने जंगल होने से बदमाशों को छुपने की जगह मिल जाती है। एक जिले से दूसरे जिले की सीमा में प्रवेश कर जाते है। इससे पुलिस कार्यवाही में भी दिक्कतें आती है।

- Install Android App -

________________________________

Photo हरदा की आज की ताजा खबरे यह भी पढ़े ( पढ़ने के लिए क्लिक करे ) –