ब्रेकिंग
ई सुविधा केंद्र से न्यायालय संबंधित सभी जानकारीया प्राप्त होगी: न्यायाधीश  लखनऊ में विमान की लैंडिंग के दौरान पहिए से निकला धुना और चिंगारी! सऊदी अरब से आए विमान 250 हज यात्री... Ladli bahna yojna :मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे राशि! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को

MP के ग्वालियर और सतना में गिरे ओले, कई क्षेत्रों में छाया घना कोहरा

भोपाल: मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में ओले गिरने और बारिश से शुक्रवार को घने कोहरे के बीच सुबह हुई। प्रदेश के भोपाल में शुक्रवार सुबह पांच बजे दृष्यता 1500 मीटर थी जो कि 6:30 बजे तक 50 मीटर रह गई। वहीं राज्य के कई क्षेत्रों में ओले गिरने के बाद तापमान में भी खासा असर देखा गया। राजधानी भोपाल में गुरुवार की रात को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं भोपाल के अलावा जबलपुर, मंडला, नीमच, राजगढ़ और शाजापुर में भी घना कोहरा छाया हुआ है।

- Install Android App -

प्रदेश के मालवा क्षेत्र में सुबह तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, इसके अतिरिक्त सीधी, रीवा, सतना, सिंगरौली, शहडोल व जबलपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी ओलवृष्टि हुई। जिसके कारण किसान काफी चिंतित हैं। ओलावृष्टि के कारण फसल खराब होने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही हैं। मौसम विभाग ने सागर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, शहडोल और चंबल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना जताई है।