jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

MP खरगोन में ओलावृष्टि से कश्मीर सा नजारा,तेज आंधी, बारिश और ओलों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया

मकड़ाई समाचार खरगोन | जिला सहित अंचल  बेमौसम बारिश से तरबतर हो रहा है। यहां काकोडा में ओले गिरने के बाद जमीन कश्मीर की तरह सफेद चादर सी लिपटी नजर आई। यहां हुई ओलावृष्टि के वीडियो वायरल हो रहे हैं। मार्च में लगातार बेमौसम बारिश रबी फसलों पर कहर बरपा रही है। रविवार को भी मुख्यालय सहित अंचल में तेज हवा, आंधी, बारिश और ओलों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खरगाने जिले के झिरन्या, भगवानपुरा, भीकनगांव, खरगोन ब्लाक के कई गांवों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। जिससे फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं।

- Install Android App -

गेहूं और चने की फसल आड़ी होकर खेतों में चादर की तरह बिछ गईं। साथ ही कटी हुई फसलों के बारिश में भीग जाने से भी किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि खरीफ सीजन में लगातार बारिश से हुए नुकसान की रबी सीजन की फसलों से भरपाई की आस थी। जिलेभर में गेहूं-चना की पकी हुई खड़ी फसल गिर गईं। इसके अलावा कुछ जगहों पर खेत में कटी हुई फसलें भी बारिश की वजह से खराब हो गईं। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। फसलों को हुए नुकसान के लिए किसान मुआवजे की मांग भी कर रहे है।