jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

MP में महिला से दरिंदगी : वहशियों ने प्राइवेट पार्ट को जलाया, चिमटा और फूकनी गर्म कर शरीर पर जगह-जगह दागा, स्थिति गंभीर

महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान दो अज्ञात वहशी दंरिदों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया

मकड़ाई समाचार शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पड़ोरा ग्राम में खेत में काम कर रही महिला के साथ बर्बरता की सारी हदें पार करने का मामला सामने है। महिला खेत में काम कर रही थी इसी दौरान दो अज्ञात वहशी दंरिदों ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। अज्ञात दो लोगों ने मिलकर महिला के निजी अंगों को गर्म चिमटे और फूकनी से दागते हुए जला डाला। महिला को इलाज के लिए मेडिकल कालेज भर्ती कराया गया है। सिटी कोतवाली में दो अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। डायरी मायापुर थाने भेजी जा रही है, वहां असल कायमी होने के उपरांत मामले की विवेचना की जाएगी।

- Install Android App -

मायापुर थाना क्षेत्र के पडोरा की रहने वाली महिला ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। कहा कि वह शुक्रवार की शाम करीब 4.30 बजे अपने खेत पर मूंगफली तोड़ रही थी। खेत पर काम अधिक होने के चलते उसे खेत पर ही रात में रुकना था। रात होने से पहले उसने खेत पर खाना बनाने के लिए आग जला ली थी। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान उसके खेत पर दो अज्ञात लोग आ गए।

दोनों ने आते से ही पहले तो उसकी आंखें बंद कर दी। उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो दोनों लोगों ने उसका मुंह बंद कर दिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके हाथ पैर पकड़ लिए व रोटी बनाने की फूकनी व चिमटा गर्म करके उसके होठ पर गर्म चिमटा चिपका दिया। गर्म चिमटा और फूकनी से उसके वक्ष स्थल, प्राइवेट पार्ट जला दिए। वहशियों ने ऐसा क्यो किया समझ से परे है। फिलहाल महिला को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।