ब्रेकिंग
अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल

MP BIG BREAKING : खूनी संघर्ष ट्रिपल मर्डर, दो अन्य गंभीर घायल

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, एक शव को रेलवे ट्रेक से किया बरामद

मकड़ाई समाचार खंडवा। आपसी विवाद के चलते मामला खूनी संघर्ष तक जा पहुंचा जहां तीन लोगो का कत्ल और दो गंभीर हालत में है। मामले की पूलिस जांच कर रही हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा के मथेला गांव में देर रात ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। जहां आपसी विवाद अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया। इस घटना में गांव के सरपंच, उसकी पत्नी सहित एक अन्य महिला की मौत हो गई। इनके साथ के दो अन्य घायल हो गए है। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

- Install Android App -

घटना की जानकारी लगते ही एसपी विवेक सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनो शवो को कब्जे में लिया। इसमें दो शव एक जगह और तीसरा शव रेल पटरी पर मिलां फिलहाल, ट्रिपल मर्डर की कहानी अनसुलझी है, मृतकों में पूर्व सरपंच राधेश्याम, उसकी पत्नी कालीबाई निवासी गोकुलगांव तथा एक महिला शायराबाई निवासी मथेला है। दो घायलो में कालू पादरी व उसकी पत्नी रीना निवासी मथेला है।

पुलिस ने जानलेवा कुल्हाडी को भी कब्जे में ले लिया है। जिससे हत्या की गई है।पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना में लिया है। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई लोग दहशत में है और घटना के पीछे कौन होगा इसका कयास लगा रहे है। पुलिस भी आश्वासन दे रही है जल्द अपराधियों को गिरफतार किया जायेगा।