jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

mp big news: खनन माफिया का कहर पटवारी को ट्रेक्टर से कुचला हुई मौत, ट्रेक्टर चालक गिरफ्तार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- शिवराज सरकार के दौरान पनपे भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है।

मध्यप्रदेश के शहडोल में दिल दहला देने वाली घटना से पुलिस और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। मध्यप्रदेश में लगातार खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध उत्खनन कर रहा। कही नदियों का सीना छलनी कर रहा। लेकिन अधिकारी कार्यवाही नही करते। कुछ जागरूक लोग और पत्रकार शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते है। तब भी प्रशासन के नुमाइंदों की नींद नहीं खुलती।
लेकिन अब तो रेत माफिया के अवैध धंधे में लिप्त गुंडों का कहर ऐसा की वो अधिकारियों के भी जान के दुश्मन बन गए।
ताजा दिल दहला देने वाला मामला प्रदेश के शहडोल में सामने आया। जहा रेत खनन माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे की है।
पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया था। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार इनाम भी घोषित कर दिया था।
आरोपी को शहडोल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

- Install Android App -

देवलोंद थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने मिडिया को बताया, ‘ब्योहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह अपने तीन साथियों के साथ सोन नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने गए थे। टीम ने घाट पर रेत के परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान चालक ने पटवारी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और फरार हो गया।’

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद साथी पटवारियों ने प्रशासन को सूचना दी। रात भर शव घाट पर ही पड़ा रहा। पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची।

कलेक्टर वंदना वैद्य ने बताया, रेत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पटवारी के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। एसपी कुमार प्रतीक ने बताया, हत्या का मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही एएसपी दिनेश चंद्र सागर ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार के इनाम की घोषणा की थी। आरोपी ट्रैक्टर चालक शुभम विश्वकर्मा निवासी मैहर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया है।