jhankar
ब्रेकिंग
रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन बिहार के कटिहार में अनियंत्रित बस ने पिकअप और बाइक को रौंदा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

MP BIG NEWS: गोवंश से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, ट्रक में सवार एक युवक कि मौत दो गंभीर घायल, मवेशियों को ठूस-ठूस कर ले जा रहें थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया

केके यदुवंशी
मकड़ाई समाचार नर्मदापुरम। नर्मदा पुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बराखड कला में मंगलवार बुधवार दरमियानी रात 1 गोवंश से भरा ट्रक जा रहा था। जो कि ग्राम बरखड़ के पास स्टॉपर से टकराकर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। ट्रक में सवार तीनो युवक अमरावती निवासी बताये जा रहे है। इधर पुलिस ने अवैध गोवंश तस्करी व अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीण सूत्रों की माने तो बताया कि जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा ट्रक में बेरहमी से गोवंश ठूस-ठूस के भरे गए थे। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में से गोवंश निकाला एवं ट्रक में 3 लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जिसमें एक घायल की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही मौत हो गई। वही दो गंभीर रूप से घायल हैं।

- Install Android App -

घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम बराखड में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित आसपास थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं एसडीओपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हालांकि पुलिस के द्वारा पूरे मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस जांच में जुटी है किन कारणों से युवक की हत्या हुई है।