jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

MP Big News: घूसखोर पटवारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा, 40 हजार की मांगी थी रिश्वत

नर्मदापुरम : शुक्रवार रात 8 बजे शहर के एक इलाके में एक पटवारी को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ धर दबोचा। जैसे ही लोकायुक्त टीम की कार्यवाही की जानकारी राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारियों को लगी हड़कंप मच गया।

- Install Android App -

शुक्रवार रात 8 बजे लोकायुक्त की 9 सदस्यीय टीम ने रसूलिया स्थित पटवारी के घर पर दविश दी। जहा एक व्यक्ति से पटवारी देवेंद्र सहारिया ने काम के बदले रिश्वत ले रहा था।। लोकायुक्त पुलिस ने बताया की पटवारी देवेंद्र सहरिया एक दुकान को किरायेदार से खाली करवाने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। दुकानदार ने करीब 31 हजार रुपए दे चुका था। 9 हजार रुपए देना बाकी थी।

आवेदक इमरत सिंह ने रिश्वत की शिकायत लोकायुक्त भोपाल से की थी। करीब 3 दिन से लोकायुक्त की टीम पटवारी को घेरने की तैयारी में थी।
शेष राशि देने आवेदक शुक्रवार रात 8 बजे जैसे ही इमरत सिंह पटवारी के घर पहुंचा और उसने रुपए 9 हजार जैसे ही दिए। तुरंत लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला, निरीक्षक उमा कुशवाह, निरीक्षक विकास पटेल की 9 सदस्यीय टीम ने उसे पकड़ लिया। पटवारी देवेंद्र सहारिया नर्मदापुरम नगर में पटवारी है।