jhankar
ब्रेकिंग
Mp न्यूज़ : सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ न... हरदा पुलिस ने अवैध गांजा सहित महिला आरोपी को किया गिरफ्तार हंडिया : त्योहारों की आहट, सड़कों पर पुलिस की दस्तक... हंडिया में निकला फ्लैग मार्च! बिजली बिल कम करने तथा खपत को नियंत्रित करने में मददगार साबित हुआ स्मार्ट मीटर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को 1912 की विशेष सुविधा जिले में “ज्ञान भारतम् मिशन” अंतर्गत चलाया जा रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का होगा शुभारंभ कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने जिले में उर्वरक की स्थिति की समीक्षा की सिवनी मालवा: कोर्ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल टिप्पणी पड़ी भारी, 2 अज्ञात पर FIR दर्ज

MP BIG NEWS: पारिवारिक जमीन विवाद में युवक की हत्या! पुलिस ने हत्या के आरोपी पति पत्नी और बेटे को 24 घंटे के अंदर पकड़ा ! 

➡️ के के यदुवंशी पत्रकार,

सिवनी मालवा। पुलिस द्वारा हत्या करने वाले आरोपीयो को 24 घंटे के अंदर पकड़ने में सफलता हासिल की है। पूरा मामला 07 नवंबर को फरियादी शुभम लोवंशी ग्राम गोलगांव द्वारा थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई की मेरे जीजा गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी के चाचा कृपाराम लौवंशी, उनका लड़का योगेन्द्र लौवंशी एवं कृपाराम की पत्नि कलावती बाई लौवंशी तीनो मेरे जीजा गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी एवं मेरी बहन सोनम लौवंशी को उनके घर के सामने स्थित रास्ते से आने जाने की बात को लेकर विवाद कर रहे थे।

और मां बहन की गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। मेरे जीजा गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी और बहन सोनम ने उन लोगो को गालियां देने से मना किया तो कृपाराम लौवंशी एवं उसके लड़‌के योगेन्द्र लौवंशी व उसकी मां कलावती लौवंशी ने मेरे जीजा गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी व मेरी बहन सोनम को जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया ।

जिससे बहन सोनम को सिर में पीछे तरफ, गर्दन में पीछे तरफ एवं बायें हाथ में चोट लगी है।

एवं मेरे जीजा गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी को सिर में पीछे की तरफ चोट लगी व खून निकलने लगा। जीजा गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी वहीं पर गिर गया ।

तभी वे लोग वहां से भाग गये। जिन्हे तत्काल इलाज के लिये सरकारी अस्पताल सिवनी मालवा लेकर आये जहां डाक्टर साहब ने इलाज के बाद उन दोनो को जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम रैफर कर दिया गया। हम लोग उन दोनों को इलाज के लिये नर्मदापुरम लेकर जा रहे थे। कि रास्ते में मेरे जीजा गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी की मृत्यु हो गयी। फिर हम लोगो ने बहन सोनम को इलाज के लिये नर्मदा अपना अस्पताल नर्मदापुरम में भर्ती कराया।

 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिवनी मालवा मे अपराध क्र0 706/2024 धारा 296,109,103(1),3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया।घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके स्टाफ सहित घटना स्थल पहुंचे।

- Install Android App -

घटना के आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की आरोपीगण घटना के बाद बुलेट मोटर सायकल से भाग गए है। आरोपीगणो की गिरफ्तारी हेतु तत्काल दो पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी गणो के छिपे होने के संभावित स्थानो पर दविश दी गयी ।

जो ग्राम पतलई ने आरोपी कृपाराम लौवंशी एवं उसकी पत्नि कलावती लौवंशी मिले जिन्हें अभिरक्षा में लिया गया एवं घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने पुत्र योगेंद्र लौवंशी के साथ मिलकर आने जाने के रास्ते विवाद को लेकर गोपीचंद उर्फ मुकेश लौवंशी एवं उसकी पत्नि सोनम लौवंशी पर कुल्हाड़ी से हमला करना स्वीकार किया। जो आरोपीगणो को गिरफतार कर आज दिनांक 08 नवंबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जंहा से दोनों आरोपियों को न्यायायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

 

मामले में फरार आरोपी योगेंद्र लौवंशी की पुलिस द्वारा लगातार तलाश पतारसी की जा रही थी। जिसके जुझारपुर में होने की सूचना पर थाना टीम द्वारा दविश देकर आरोपी योगेंद्र लौवंशी को अभिरक्षा मे लिया गया एवं घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह है आरोपी

कृपाराम लौवंशी पिता स्व० कन्हैयालाल लौवंशी उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम चौकीगंवा कलावती पति कृपाराम लौवशी उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम चौकीगंवा

योगेंद्र लौवंशी पिता कृपाराम लौवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चौकीगँवा

पुलिस टीम में इनकी रही भूमिका

निरीक्षक अनूप कुमार उईके, उनि नरेन्द्र लिल्होरे, उनि नागेश वर्मा, सउनि सुरजीत सिंह ठाकुर, आरक्षक सुमित जाट, ओम प्रकाश जाट, जितेन्द्र कुचबंदिया, मनीष गुर्जर, अजय गुप्ता, शैतान, अशोक मीना, राहुल राजपूत, मा०आर शानू निबारे की मुख्य भूमिका रही।