jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

MP Board Exam 2025:10वी -12वी की परीक्षा 24 फरवरी से प्रारम्भ करीब 17 लाख विद्यार्थी परीक्षा मे होंगे शामिल

MP Board Exam 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल की व्यापक तैयारियां अब टाट पट्टी पर नही बैठेंगे विद्यार्थी, आनलाइन रखी जायेगीं परीक्षा केंद्रो पर नज़र

मकड़ाई एक्सप्रेस 24भोपाल।हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 24 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं।

सर्व सुविधायुक्त स्कूल बने परीक्षा केंद्र टाट पट्टी पर नही बैठेन्गे विद्यार्थी

- Install Android App -

MP Board Exam 2025: बोर्ड द्वारा इस बार उन्हीं स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शौचालय, पानी, सीसीटीवी की व्यवस्था हो गई है। इस बार टाटपट्टी पर या नीचे बैठकर विद्यार्थी परीक्षा नहीं देंगे। सभी जिलों के कलेक्टरों को फर्नीचर परिवहन एवं अन्य व्यवस्था के लिए एक-एक लाख रुपये फंड जारी किया गया है। इससे वे बेंच व डेस्क की व्यवस्था कर सकेंगे। किसी भी केंद्र पर फर्नीचर की कमी होने की स्थिति में पास के स्कूलों से फर्नीचर मंगवाकर व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया है। इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे।

मंडल ऑनलाइन निगरानी करेगा

फर्जी विद्यार्थियों और प्रश्नपत्र बहुप्रसारित होने से बचाने के लिए मंडल ने परीक्षा की निगरानी आनलाइन करने की व्यवस्था की है। हर जिले में एक विशेष केंद्र से निगरानी होगी।परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों, पर्यवेक्षकों और अन्य सभी कर्मचारी जो परीक्षा व्यवस्था से जुड़े हैं, सभी को प्रवेश कार्ड जारी किया गया है।प्रवेश कार्ड लगाना अनिवार्य है। केंद्राध्यक्ष इस बात की निगरानी करेंगे कि उनके केंद्र के शिक्षक पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं करें।

यह भी पढ़े:-MP BIG NEWS: बालिका दिवस के अवसर पर “रेवा शक्ति”…