jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

MP BREAKING NEWS : पैदल नदी पार कर मंदिर दर्शन करने जा रहे 11 लोग डूबे, 2 लाश बरामद, बाकी की तलाश जारी

9 यात्रियों की चंबल नदी में स्थानीय गोताखोर तलाश कर रहे

मकड़ाई समाचार मुरैना। मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर बड़ा हादसा हुआ है। सबलगढ़ चंबल नदी को पैदल पार कर करौली माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु 11 पानी में डूब गए हैं। स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो शव बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी लोग लापता है। जिनकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला टेंटरा थाना इलाके के राडीराधेन चंबल घाट का है, जहां शिवपुरी निवासी करीब 11 लोग राजस्थान के करौली माता मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। ये लोग चंबल नदी को पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सभी लोग पानी की बहाव में बह कर डूब गए।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जिसके बाद टीम मौके पर रवाना हो गई है। वहीं स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से एक महिला और पुरुष का शव निकाल लिया गया है। बाकी 9 यात्रियों की चंबल नदी में स्थानीय गोताखोर तलाश कर रहे हैं।