jhankar
ब्रेकिंग
रंगपंचमी गेर से पहले इंदौर में तैयारियां तेज, राजवाड़ा समेत कई जगह लगाए CCTV कैमरे धुलेंडी पर उज्जैन के गांवों में अनोखी आस्था, धधकते अंगारों पर चले श्रद्धालु खाड़ी देशों में फंसे एमपी के लोगों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा परिसर के जंगल में लगी भीषण आग ग्वालियर-भिंड-इटावा NH-719 फोर लेन बनेगा, 117 किमी के सफर में होगी सुविधा मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था: कर्मचारियों को करनी होगी 3 महीने की ट्रेनिंग भोपाल में तैयार हुई रूपरेखा, 17 मार्च को दिल्ली में कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी

MP Breking News :: इंदौर जा रही वर्मा बस की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगो ने बस- ट्राले में लगाई आग

मकड़ाई समाचार धरमपुरी। सोमवार दोपहर करीब सवा बारह बजे धरमपुरी की ओर से इंदौर की ओर जा रही वर्मा बस की चपेट में धरमपुरी का ही एक बाइक सवार युवक आ गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो ग‌ई। बताया जा रहा है कि बस चालक सीमेंट के ट्राले को क्रास कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रहा बाइक सवार बस की चपेट में आ गया। बस का टायर युवक के ऊपर से गुजर गया। जिसमें उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो ग‌ई। युवक धरमपुरी नगर का ही होने से बड़ी संख्या के मृतक के परिजन व लोग मौके पर पहुंच ग‌ए। गुस्साए लोगों ने बस व ट्राले में आग लगा दी। पुलिस बल मौके पर स्थिति को नियंत्रण में लेने का प्रयास कर रहा है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो ग‌ई है। खलघाट-धरमपुरी मार्ग पर आवागमन पुरी तरह से ठप हो गया है।