jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

MP BREKING NEWS खंडवा : खालवा में नदी किनारे आदिवासी दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले

मकड़ाई एक्सप्रेेस 24 भोपाल|खंडवा जिले के खालवा विकासखंड की रोशनी चौकी अंतर्गत वन ग्राम सेमल्या में नदी किनारे आदिवासी दंपती के शव संदिग्ध अवस्था में मिले हैं। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है। 55 वर्षीय मोतीलाल पुत्र सुखराम अपनी 50 वर्षीय पत्नी रामकली बाई के साथ शुक्रवार की दोपहर नदी में नहाने और मछली पकड़ने गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पुत्र संतोष देखने गया। नदी किनारे दोनों मृत अवस्था मे पड़े थे। पुत्र संतोष द्वारा ग्रामीणों ओर डायल 100 को सूचना दी गई।

- Install Android App -

घटना की जानकारी लगते ही हरसूद एसडीओपी रविन्द्र वास्कले, खालवा थाना प्रभारी राजेंद्र नरवरिया, रोशनी चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी घटनास्थल पहुंचे। शनिवार को खालवा मे दोनों का शव परीक्षण कर स्वजनों को सौंप दिए गए।पुलिस मामले में दोनों एंगल से जांच कर रही है कि यह हादसा है या हत्या। हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले ने बताया की घटना संदिग्ध है।