मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उमरिया। नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज के ऊपर अचानक टायर फटने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से करीब 5 किमी पहले हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां 5 की हालत गंभीर बताई जाती है।
अचानक हुए हादसे सड़क पर जाम की स्थिति
इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि घटना में 3 लोगों की मौत हुई है आठ लोग उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती है। कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।