ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

MP BrekingNews :: बारात में पसंद के गाने से उपजे विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

 मकड़ाई समाचार उज्जैन | पंवासा में एक बारात में नाच रहे युवकों की पसंदीदा गाने बजाने व आपस में टकराने की बात पर हुए विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक के भाई सहित दो अन्य दोस्तों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। पंवासा पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं पांच अन्य की तलाश की जा रही है। बारात में युवक की हत्या से पंवासा में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि मक्सी रोड स्थित पंवासा में रहने वाले माखन नामक युवक की सोमवार रात को उसके घर से बारात निकली थी। बजरंग नगर निवासी सुनील पुत्र सिद्धार्थ प्रधान उम्र 22 वर्ष अपने भाई दीपक प्रधान, दोस्त अर्जुन और अभिषेक के साथ बारात में शामिल हुआ था।

- Install Android App -

बारात प्रताप नगर शराब दुकान के सामने पहुंची थी। यहां नाचने के दौरान बारात में कुछ युवकों से पसंदीदा गाना बजाने व टकराने की बात पर सुनील का विवाद हो गया। युवकों ने सुनील प्रधान के पेट में चाकू मार दिया। बीच-बचाव करने आए सुनील के भाई दीपक और दोस्त अर्जुन व अभिषेक पर भी चाकू से हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गए। हमलावर वहां से फरार हो गए। बारात में चाकूबाजी से अफरा-तफरी मच गई। चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलते ही पंवासा पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सुनील की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपित विशाल सरोलिया, राजा प्रजापत, सूरज वर्मा और अभिषेक बैरागी सभी निवासी छोटी मायापुरी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके पांच अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हिरासत में लिया है। चारों के अन्य साथी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।