भारतीय समाज में शिक्षक शिक्षिका को बहुत ज्यादा सम्मान दिया जाता हैं। सरकारी स्कूल महिला शिक्षिका से उसके मकान मालिक के 50 वर्षीय पिता ने जबरन दुष्कर्म किया और उसके साथ मारपीट कर जेवर लेकर भाग गया।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सिंगरौली। जिले के एक सरकारी विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका के साथ उनके मकान मालिक के 50 वर्षीय पिता ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उसकी हरकतों का शिक्षिका ने विरोध किया तो उसने महिला के साथ मारपीट की। शिक्षिका का मंगलसूत्र लेकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित शिक्षिका ने माणा थानें में जाकर अपने साथ हुई घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिक्षिका की शिकायत पर आरोपित दुष्कर्मी को माड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है।

