मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रतलाम । इंटरनेट मीडिया पर एक युवती ने आपत्तिजनक पोस्ट कर दिया। उसके बाद नाराज लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने सर तन से जुदा के नारे लगाए थे। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है। वीडियो फुटेज से अन्य आरोपितों की पहचान करने की कोशिश हो रही है।
क्या है मामला
9 अगस्त को एक युवती ने एक समुदाय से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर किया। उसके वायरल होने पर समुदाय विशेष के लोगों में रोष फैल गया था। कुछ लोग रात करीब 10 बजे हाट रोड़ स्थित पुलिस चौकी पर युवती के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने पहुंचे थे।
लगे थे सिर तन से जुदा के नारे
हाट रोड़ स्थित पुलिस चौकी पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। भीड़ पुलिस चौकी का घेराव कर युवती को गिरफ्तार कर मकान तोड़ने की मांग करने लगे। इसी दौरान वहां सिर तन से जुदा के नारे लगे थे।समाज के प्रबुद्ध लोगों व पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ था।
रासुका के तहत कार्रवाई
एसपी राहुल कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर नारेबाजी की थी। दीनदयाल नगर थाना प्रभारी राहुल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम वीडियो फुटेज के आधार पर भड़काऊ व आपत्तिजनक नारे लगाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया अब तक तीन आरोपितों इमरान, जावेद व जुबेर को गिरफ्तार कर तीनों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

