मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : एक व्यक्ति नशे में अपना ही अच्छा बुरा समझने की स्थिति में नही रहता है। एक फौजी ने नशे अपनी ही पत्नि को गोली मार दी उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि थाटीपुर इलाके में रहने वाले पूर्व पार्षद के फौज से रिटायर्ड भाई ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
थाटीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुल्लपुर में रहने वाले पूर्व पार्षद चतुर्भुज धनोलिया पुत्र स्व.जानकी प्रसाद धनोलिया का बड़ा भाई नरेश धनोलिया फौज में था। फौज से रिटायर्ड होकर घर आया। शराब पीकर नशे में वह अपनी पत्नी सुधा से झगड़ा करता था। रात को भी उसने खाना खाया। इसके बाद उसने शराब पीना शुरू कर दी। रात में जब शराब का नशा हो गया तो किसी बात पर पत्नी से उसका विवाद हो गया। उसने पत्नी की मारपीट की।इसी दौरान देर रात उसने पत्नी को गोली मार दी। गोली उसकी पत्नी के पेट में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। गोली मारकर उसका भाई भाग गया। चतुर्भुज ने ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाटीपुर थाने की फोर्स यहां आ गई। महिला को अस्पताल भिजवाया। ब्लीडिंग अधिक हो गई थीए इसलिए रात से ही स्थिति नाजुक बनी हुई थी। शनिवार सुबह डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। पुलिस ने इस मामले में रात को हत्या के प्रयास की धारा में एफआइआर दर्ज की थी। अब पुलिस ने इसमें हत्या की धारा का इजाफा किया है। इस मामले में तड़के आरोपित को भी हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। है। जिस समय पुलिस ने फौजी को पकड़ा तब भी वह शराब के नशे में था।
ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देने वाला हिस्ट्रीशीटर बदमाश साड़ी पहन घूंघट में अपने घर में था बैठा ! पुलिस पहुंची तो ...
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने आंगनवाड़ी, स्कूल, अस्पताल और उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण
हंडिया : लापरवाह सरपंच सचिव, परेशान ग्रामीण व्यापारी, साप्ताहिक हाट बाजार लापरवाही और अनदेखी का हो ग...
शादीशुदा युवती से प्यार मे हुआ युवक का कत्ल ! युवती के परिजनों को युवक के कत्ल के आरोप किया गिरफ्तार
पं प्रदीप मिश्रा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगें कथावाचाक मिश्रा से भड़का है कायस...
होटल में चल रहा था देह व्यापार: पुलिस की छापामारी में 5 लोग पकड़ाए
दमोह कलेक्टर का बयान अवैज्ञानिक व भ्रामक - केदार सिरोही
ईरान से सुरक्षित निकाले गए 110 छात्र आज पहुंचेगें दिल्ली
उप सरपंच पति पर आरोप प्रौढ़ शिक्षा केंद्र की भूमि पर कब्जा कर बनाई रातों रात दुकान, मिठाई वाले को कि...
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 19 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |