ब्रेकिंग
केंद्रीय कृषि मंत्री व पूर्व सीएम चौहान के काफिले का पुलिस वाहन पलटा! 3 जवान घायल बनासकांठा: हंडिया: फटाखा ब्लास्ट में हंडिया के 11 वे मजदूर की इलाज के दौरान हुई मौत सिवनी मालवा: टीकाकरण कार्यक्रम में ग्रामीण ने कुल्हाड़ी दिखाते हुए डॉक्टर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को... बनासकांठा/हंडिया: दो शवों का आज हुआ अंतिम संस्कार, हरदा जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। नर्मदापुरम में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, भेरूंदा के सागौन माफिया में हड़कंप सूचना मिलते ही वन माफि... मैं अच्छा बेटा नहीं बना पाया,मुझे माफ कर देना- छात्र ने लगाई फांसी चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को लगेगा देवी को मदिरा का भोग: मदिरा की धार से होगी फिर नगर पूजा हरदा: उप संचालक कृषि श्री कास्दे ने उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाली निर्माण एजेन्सी आदित्य कंस्ट्रक्शन के विरूद्ध... हंडिया शाखा नहर का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

Mp News: सुखी नदी में अचानक आई बाढ़, नदी में सर्वे कार्य कर रहे तीन लोग बह गए!

डिंडोरी : जिले के शहपुरा बिछिया में सिलगी नदी में आई अचानक बाढ़ में तीन लोग बह गए थे जिनमे दो ने तैरकर तो किसी भी तरह से अपनी जान बचा ली, लेकिन एक 22 वर्षीय युवक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिला है।

सर्वे का कार्य कर रहे थे कर्मचारी –

ग्राम बसनिहा में प्रस्तावित बांध निर्माण का सर्वे कार्य दर्जनो कर्मचारी कर रहे थे। इसी दौरान रविवार की दोपहर साढे़ तीन बजे अचानक नदी में आई बाढ़ से नदी के बीच में सर्वे कर रहे तीन युवक बह गए। बिछिया चौकी पुलिस ने बताया कि बाढ़ के पानी से किसी तरह दो लोग तो तैरकर मुश्किल से किनारे आ गए, जबकि अंकित सैनी का कोई सुराग अब तक नहीं लग सका है। कुटरई सरपंच द्वारा इस मामले की तत्काल पुलिस के सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस नदी में बहे युवक की तलाश में जुटी है। 22 वर्षीय अंकित राजस्थान के झुनझुन का रहने वाला है।

- Install Android App -

शनिवार से जिले भर में जारी वर्षा का दौर रविवार को भी दिन भर जारी रहा। इसी के चलते नर्मदा सहित अन्य नदियों का भी जलस्तर बढ़ा है। जानकारी के अनुसार बसनिहा में बांध निर्माण प्रस्तावित है। इसी के चलते सहायक नदियों का सर्वे करने में कर्मचारी जुटे हुए थे।