भोपाल। मध्य प्रदेश में हाईवे पर घूम रही गायें लगातार सड़क हादसों का कारण बन रही हैं। गाय हाईवे गली-मोहल्लों में भी घूमती नजर आती रहती है। हालही में राजगढ़ जिले में तेज रफ्तार वाहनों से कई गायों की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं छतरपुर में भी ऐसी ही घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस तरह की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं और यह स्थिति ड्राइवरों के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में करीब 40 लाख गायें सड़कों पर भटक रही हैं, जिनमें दुधारू और निराश्रित दोनों शामिल हैं। इनसे बढ़ते हादसों को रोकने के लिए सरकार ने “कामधेनु निवास योजना” शुरू की है।
इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में स्वावलंबी गोशालाओं की स्थापना की जाएगी. हर गोशाला में 5000 गायों को रखने की व्यवस्था होगी और इनमें से 30% गायें उन्नत दुधारू नस्ल की होंगी। इसके लिए 125 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। गोपालक संस्थाओं को गोशाला निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही, गायों के रखरखाव के लिए प्रति गाय प्रतिदिन 40 रुपये का अनुदान भी मिलेगा।

