jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

Mp: भाजपा के चार दिग्गज प्रत्याशियों ने तोड़ा रिकार्ड शिव ने 6 लाख वोट की लीड तो शंकर दस लाख वोट से आगे। कमलनाथ के गड़ में नकुल पीछे, बंटी ने बजा दी सबकी घंटी

भोपाल : मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर अभी काउंटिंग हो रही है। शुरुआती रुझान में भोपाल, इंदौर, गुना, टीकमगढ़, मंदसौर और खजुराहो समेत भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे है। वही बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र से डी डी ऊइके साढ़े तीन लाख वोट से आगे चल रहे है। अगर हम बात करे मध्यप्रदेश के मुखिया पूर्व सीएम शिवराज की तो वो विदिशा से – 600474 वोटों से आगे चल रहे हैं। इंदौर में भाजपा के शंकर लालवानी 10 लाख की लीड के साथ देश की सबसे बड़ी जीत की ओर हैं। छिंदवाड़ा में भाजपा के बंटी साहू ने एक लाख वोट से आगे है। पूर्व सीएम कमलनाथ के किले को ढहा दिया। यहां से बंटी साहू का कांग्रेस के नकुलनाथ से मुकाबला था। यहां पर भाजपा 26 साल बाद जीत की ओर है। बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि 27 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वही गुना से भाजपा की टिकिट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया 451021 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- Install Android App -

हरदा बैतूल लोकसभा क्षेत्र 09, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18वा राउंड