MP Mandi Close : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश की 230 अनाज मंडियां टैक्स कम करने व अन्य मांगों को लेकर 4 सितंबर से अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी। मंडियों में व्यापारी नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे। किसानों से माल भी नहीं खरीदेंगे।महासंघ के अध्यक्ष गोपालदास अग्रवाल ने बताया, अभी सरकार मंडी शुल्क 1.70% ले रही है, जिसे 1% करने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं।
MP Mandi Close
भोपाल ग्रेन एंड ऑयल सीड मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कुमार ज्ञानचंदानी ने बताया कि सिर्फ भोपाल कृषि उपज मंडी MP Mandi close में ही रोजाना लगभग 3000 क्विंटल अनाज लेकर किसान पहुंचते हैं। सभी व्यापारी हड़ताल में शामिल होंगे।
यह हैं व्यापारियों की प्रमुख मांगे
MP Mandi close मंडी टैक्स 1.70 से घटाकर 1% किया जाए। लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया समाप्त की जाए वन टाइम लाइसेंस सिस्टम शुरू किया जाए लीज शर्तें सरल की जाए।
मंडी बंद होने पर यहां बेच सकेंगे अपनी फसल
प्रदेश की सभी मंडियां MP Mandi close कल से बंद होने वाली है। ऐसे में जो किसान भाई अपनी उपज बेचना चाहता है, वह मंडी बोर्ड के एमपी फार्म गेट ऐप (MP Farm Gate App) से फसल सीधे व्यापारी को बेच सकेगा, व्यापारी खुद किसान से संपर्क कर उसकी उपज खरीदेगा, उपज बेचने के लिए एक ऑनलाइन डील शीट बनाई जाएगी, जिसके आधार पर फसल का जो भी निश्चित मूल्य होगा सीधे किसान के बैंक खाते में डिजिटल रूप से भेज दिया जाएगा और इसका रिकॉर्ड भी मंडी बोर्ड के पास रहेगा।
ऐसे काम करेगा MP Farm Gate App
MP Mandi close किसानों को सबसे पहले एमपी फार्म गेट एप पर पंजीकरण करना होगा, जिसमें उन्हें अपने क्षेत्र, बैंक खाते की जानकारी, फसल विवरण और जिस जिले में वे अपनी उपज बेचना चाहते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी देनी होगी, साथ ही अपनी फसल का रेट भी किसान को ही दर्ज करना होगा।
इससे लाइसेंसधारी व्यापारी सीधे किसानों के रेट ऑफर पर उनसे संपर्क कर उपज खरीद सकेंगे, डील फाइनल होते ही व्यापारी सीधे किसानों के पास फसल खरीदने जाएंगे, फसल की ढुलाई व्यापारी को ही करना है इसको लेकर व्यापारी और किसान को आपसी बातचीत से इस पर फैसला लेना होगा।
एमपी फार्म गेट ऐप में मांगे जाने वाले दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पैन कार्ड
- बैंक खाता संख्या, IFSC कोड
- किसान आईडी
- व्यापारी मंडी आईडी इत्यादि।
MP Farm Gate App में ऐसे करें नया पंजीकरण
सबसे पहले किसान भाई को प्ले स्टोर से MP Farm Gate App डाउनलोड करना होगा। ऐप पर आने के बाद आपको “किसान पंजीकरण (Farmer Registration)” पर क्लिक करना होगा। MP Mandi close अब आप नए पेज पर आयेंगे यहाँ पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको किसान का नाम, पिता का नाम, किसान का जिला, किसान का पता भरना होगा। और मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को सबमिट करना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए किसान फार्म गेट एप में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

