jhankar
ब्रेकिंग
करताना में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, हितग्राहियों को वितरित ... आईटीआई में रोजगार मेला ‘‘युवा संगम’’ 13 अगस्त को लगेगा पिछले 24 घंटों में जिले में 0.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं का निराकरण करना मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य - प्रभार... खेलने से शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है हरदा में 15 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम पदक विजेता ... मूंग उपार्जन केंद्र पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग टिमरनी के खिड़कीवाला में मूंग उपार्जन व्यवस्थ... मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज-2026: ऐतिहासिक धरोहरों पर छात्रों ने दिखाई शानदार पकड़ विजेता टीम करेगी रा... हरदा जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री सारंग हरदा के जिला चिकित्साल... बस किराए में 50% से 75% तक की भारी वृद्धि जनविरोधी, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय – आदित्य गार्गव हरदा में 6 माह में भी नहीं मिली आरटीआई की चाही गयी जानकारी ! आवेदक ने कलेक्टर को शिकायत की 

mp news: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल राम मंदिर अक्षत कलश यात्रा में हुए शामिल, भगवान राम का जन्म स्थान मंदिर देश का गौरव बढ़ाएगा – उप मुख्यमंत्री

भोपाल . अयोध्या में भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। इस मंदिर में 22 जनवरी को भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। भगवान श्रीराम मंदिर के लिए रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 23 और वार्ड क्रमांक 24 में कलश यात्रा निकाली गई। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलश यात्रा में शामिल होकर वार्ड का भ्रमण किया। उन्होंने पवित्र नदियों के जल के कलश को शिरोधार्य कर वार्ड में भ्रमण किया।

- Install Android App -

इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि सदियों के बाद भगवान राम जन्मभूमि मंदिर पर विराजमान होंगे। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विशेष प्रयासों से इस मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो सका है। भगवान श्रीराम के जन्म स्थान पर मंदिर का निर्माण और भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा देश का गौरव बढ़ाएगी। हम सबको अब जन्मभूमि में भगवान श्रीराम के दर्शन का सुअवसर मिलेगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा श्रीराम मंदिर अक्षत कलश यात्रा के सहभागी यात्रा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।