jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

MP NEWS : ट्रेन के सामने कूदा प्रेमी जोड़ा, लड़की बची तो नर्मदा में लगा दी छलांग

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। शनिवार शाम को शहर में एक दुखद घटना घटी। हिंगलाज मंदिर खर्राघाट नर्मदा पुल के पास प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हैरत की बात तो यह है कि ट्रेन के सामने आने के बाद भी प्रेमिका बच गई लेकिन इसपर भी वह नहीं मानी। वह अपनी जान देने पर ही उतारु थी। ट्रेन जाने के बाद वह तुरंत उठी और नर्मदा पुल से नीचे नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में युवक मोहित साहू की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। नाबालिग लड़की ट्रेन से तो बच गई लेकिन उसने नर्मदा में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया है। टीआई संतोष सिंह चौहान ने बताया लड़की के होश में आने पर बयान दर्ज किया जाएगा। बताया जाता है कि युवक व नाबालिग एक ही समाज के हैं। दोनों के बीच दोस्ती और प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

- Install Android App -

दोनों घर से बिना बताए निकले थे। दोनों साथ घूमते हुए भोपाल तिराहे से होते हुए भोपाल रोड पर खर्राघाट पुल और हिंगलाज देवी धाम के पास रेलवे ट्रेक पर पहुंच गए. यहां दोनों ने एक साथ ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसमें युवक की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। लड़की दसवीं में पढ़ती है और अभी नाबालिग है।

टीआई चौहान के अनुसार प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि मृतक नवीन जेल के पास शैलजा कॉलोनी निवासी मोहित पिता कैलाश साहू है, जबकि नाबालिग लड़की मीनाक्षी चौक के पास पीलीखंती की रहने वाली बताई जाती है। दसवीं में पढ़नेवाली इस लड़की के पिता आनंद नगर रोड किनारे किराना की दुकान चलाते हैं। सूचना पर मां व पिता मौके पर एवं बाद में जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है।