jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

MP NEWS : ट्रैवलर और डंपर की भीषण भिड़ंत, सब्बल से बॉडी काटकर लोगों को निकाला

मकड़ाई समाचार देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रैवलर और डंपर की भीषण भिड़ंत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी थी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर को गुरुवार को खातेगांव में रजतकुंज कॉलोनी के पास डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ट्रैवलर चकनाचूर हो गई। फंसे हुए लोगों को ट्रैवलर को लोहे के सब्बल से काटकर निकाला जा सका।

बताया जा रहा है कि ट्रैवलर से कुछ लोग पचमढ़ी से लौट रहे थे। ये सभी टूरिस्ट ओंकारेश्वर जा रहे थे। हादसे के वक्त ट्रैवलर में 11 लोग सवार थे। खातेगांव में रजतकुंज कॉलोनी के पास एक डंपर ने उनके वाहन को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर होते ही चीखपुकार मच गई। ट्रैवलर में सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए।

- Install Android App -

हादसे में ट्रैवलर में बैठे वंशी (19), चेतन (45), बीना (43), मानव (19) घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कुल 11 यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायल गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में ट्रैवलर के ड्राइवर इंदौर निवासी राहुल को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को खातेगांव के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही 100 डायल के आरक्षक पवन शर्मा और पायलेट महिपाल सिंह राजपूत मौके पर पहुंच गए थे। वहां के हालात बहुत खराब थे। मौके पर कोहराम मचा हुआ था। सभी घायल ट्रैवलर में ही फंसे रह गए थे और चिल्ला रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोहे के सब्बल से ट्रैवलर का गेट काटकर घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला।